फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Crime: Wife along with her lover made a fatal attack on her husband

Hardoi: प्रेमी संग पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Apr 2023 02:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Apr 2023 02:41 PM IST
विज्ञापन
Hardoi Crime: Wife along with her lover made a fatal attack on her husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने पत्नी व उसके प्रेमी के विरुद्ध जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम मुरादनगर निवासी राम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 फरवरी 2022 को उसकी शादी पिंकी राठौर निवासी मोहल्ला उगू कस्बा सफीपुर जिला उन्नाव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी का आचरण सही नहीं था। मगर लज्जा के कारण यह बात किसी को बताई नहीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को वह ग्राम बरौनी थाना बेनीगंज अपनी बहन के यहां गया था। शनिवार को जब वापस घर आया तो देखा कि पत्नी थाना बघौली के ग्राम तिर्वा निवासी दुर्गेश कुमार के साथ आपत्तिजनक स्थिति में बिस्तर पर लेटी थी। यह सब देखकर जब मैंने पत्नी को डांटते हुए आवाज लगाई तो दोनों हड़बड़ा कर उठ गए।
विज्ञापन


वहीं पास में रखा बांका पत्नी ने उठाकर मेरे ऊपर फेंक कर मारा तथा दुर्गेश ने तमंचे से फायर कर दिया लेकिन किसी तरह से मैं बच गया। शोर सुनकर जब गांव के प्रमोद, सत्य प्रकाश, जितेंद्र, ज्ञानेंद्र आदि लोग मौके पर आ गए और किसी तरह से दोनों लोगों को पकड़ लिया। लोगों ने दुर्गेश व पत्नी को पकड़कर थाने में बांका व तमंचे के साथ हाजिर कर दिया। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed