फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi accident, Six people were sitting on the cot, then the bus came like death, trampled everyone

तो मौत ही खींच लाई: चारपाई पर बैठे थे छह लोग, तभी काल बनकर आ गई बस…सभी को रौंद डाला, ऐसा था हरदोई हादसा

Wed, 10 Jul 2024 08:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Jul 2024 08:55 AM IST
सार

Hardoi News: घटना के बाद प्राइवेट बस के चालक का कोई सुराग नहीं लगा। दुर्घटनाग्रस्त बस उन्नाव जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी निवासी की है। 31 जुलाई 2024 तक का बस का टैक्स जमा है और इसकी फिटनेस 2025 तक के लिए है।

विज्ञापन
Hardoi accident, Six people were sitting on the cot, then the bus came like death, trampled everyone
hardoi road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में बिल्हौर कटरा मार्ग पर माधौगंज क्षेत्र में स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे चारपाई पर बैठे एक ही परिवार के छह लोगों को रौंद दिया। बुआ भतीजी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बस में सवार होमगार्ड समेत चार लोग भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

इनमें से तीन का उपचार माधौगंज सीएचसी में चल रहा है।घटना की जानकारी पर डीएम, एसपी और सीएमओ भी मौके पर पहुंचे। माधौगंज थाना क्षेत्र के शेखवापुर पश्चिम निवासी रहमत अली का पक्का मकान गांव के अंदर है।  गांव के बाहर बिल्हौर कटरा मार्ग के किनारे मवेशियों को रखने के लिए गोड़ा (घेर) बना है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11.30 बजे गोड़ा के बाहर चारपाई डालकर रहमत अली की पुत्री बांसा निवासी आयशा (45) और उसका पुत्र अमानत (दो वर्ष), रहमत की सास हेवली निवासी हसाना (75), टड़ियावां थाना क्षेत्र के सड़िला गांव निवासी बहन नन्हक्की (55), रहमत की पुत्री मुस्कान (16) और हेवली निवासी सूफियान (25) बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को रौंदते हुए गोड़े की दीवार से जाकर टकराई बस
इसी दौरान बिलग्राम की तरफ से सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे चारपाई पर बैठे रहमत के परिजनों को रौंदते हुए गोड़े की दीवार से जाकर टकराने के बाद रुक गई। घटना में आयशा, उसकी बुआ नन्हक्की, नानी हसाना और सूफियान की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल हो गए ये लोग
वहीं,  मुस्कान और अमानत घायल हो गए। बस सवार सांडी थाना क्षेत्र के सखेड़ा निवासी होमगार्ड मान सिंह (25), माधौगंज थाना क्षेत्र के भूड़पुरवा चंदौली निवासी सुधा (45), माधौगंज के पटेलनगर पश्चिमी निवासी नगीना (52), किदवईनगर निवासी रंजना (30) घायल हो गईं।

हरसंभव स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया
इन सभी को सीएचसी माधौगंज में भर्ती कराया गया। मानसिंह को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह, एसपी केसी गोेस्वामी, सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार मौके पर पहुंचे। डीएम ने घायलों से हादसे के बारे में जानकारी लेने के साथ ही हरसंभव स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

...तो मौत ही खींच लाई बेटी को पिता के घर
रहमत अली खेती करते हैं। उनकी पुत्री आयशा की ससुराल यूं तो बांसा गांव में है, लेकिन पिछले कई वर्ष से आयशा अपने परिवार के साथ दिल्ली के महिला पार्क नेवादा इलाके में गली नंबर दो में रहती थीं। मंगलवार सुबह पांच बजे वह दिल्ली से अपने परिजनों के साथ रोडवेज बस से बिलग्राम में उतरी थीं और फिर पिता के घर शेखवापुर पश्चिमी आ गईं।

उर्स में शामिल होने के लिए जाना था
रहमत के अन्य रिश्तेदार भी सोमवार रात ही शेखवापुर पश्चिमी में आए थे। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक यह सभी लोग एक उर्स में शामिल होने के लिए एकत्र हुए थे। मंगलवार शाम इन लोगों को उर्स में शामिल होने के लिए जाना था, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया। हादसे की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।



घटना के बाद से चालक का नहीं लगा सुराग
घटना के बाद प्राइवेट बस के चालक का कोई सुराग नहीं लगा। दुर्घटनाग्रस्त बस उन्नाव जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी निवासी की है। 31 जुलाई 2024 तक का बस का टैक्स जमा है और इसकी फिटनेस 2025 तक के लिए है। बस का इंश्योरेंस भी एक दिसंबर 2024 तक के लिए मान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed