फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hangar style water proof platform for pm narendra modi

वॉटर प्रूफ जर्मन हैंगर स्टाइल में पीएम मोदी का मंच

Thu, 15 Dec 2016 12:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
hangar style water proof platform for pm narendra modi
आईजी, डीआईजी और एयरफोर्स के अफसर पहुंचे निराला नगर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर निराला नगर रेलवे मैदान में 19 दिसंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए हाईटेक इंतजाम किए जा रहे हैं। वॉटर प्रूफ जर्मन हैंगर की स्टाइल में पीएम मोदी का मंच बनाया जा रहा है। रैली के लिए पुलिस प्रशासनिक अफसरों के साथ ही वायु सेना के अफसरों ने निरीक्षण किया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने तीन हैलीपेड के लिए निर्धारित जगह को चिह्नित कर दिया। कौशल विकास प्रदर्शनी स्थल भी तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

बुधवार सुबह आईजी जकी अहमद, डीआईजी राजेश मोडक, एसएसपी आकाश कुलहरि और वायुसेना के अफसरों ने रैलीस्थल देखा और सभी जानकारियां लीं। आयोजकों ने उन्हें ब्लू प्रिंट देकर मंच से लेकर प्रदर्शनी स्थल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रैलीस्थल पर जहां भी खुदाई और पटाई का काम चल रहा था, वहां पुलिस की मौजूदगी नहीं दिखी तो उन्होंने गोविंद नगर पुलिस अफसरों को फटकार लगाई। अफसरों ने फोर्स की कमी का रोना रोया तो आईजी ने तत्काल एक प्लाटून पीएसी मैदान की सुरक्षा में लगाए जाने के निर्देश दिए। आयोजकों के मुताबिक 430 गुणा 150 फीट एरिया में कौशल विकास प्रदर्शनी लगेगी। यहां प्रदर्शनी का पंडाल भी पीएम के मंच की तर्ज पर वॉटर प्रूफ जर्मन हैंगर की स्टाइल में होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अरुण पाठक, अशोक दुबे, आनंदराज पाल, अचल गुप्ता, आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

दो किमी के दायरे में होगी पार्किंग  
रैलीस्थल से दो किमी की परिधि में पार्किंग व्यवस्था होगी। यहां छोटे और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई जाएगी। ट्रैफिक पुलिस अफसरों ने आयोजकों के साथ मिलकर बुधवार को संभावित पार्किंग स्थलों को निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को आएंगे रुडी और एसपीजी की टीम
एसपीजी टीम गुरुवार को रैलीस्थल देखेगी और पुलिस-प्रशासनिक अफसरों संग सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को लेकर विचार-विर्मश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed