{"_id":"63cb884615a16d2c440733b5","slug":"hamirpur-one-died-due-to-car-collision-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 21 Jan 2023 12:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:11 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में बाइक सवार युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली राठ क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी राजकुमार (26) पुत्र मंगल यादव राठ कस्बे से दूध देकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी दिलरख मोड़ के पास सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिसमें राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। चार पहिया वाहन चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची राठ कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक दूध बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। युवक की मौत से माता-पिता व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल तारा सिंह पटेल ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गाड़ी कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन