फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Murder Student strangled to death due to illicit relationship police detain aunt investigation begins

Hamirpur Murder: अवैध संबंध के चलते छात्र की गला घोंट कर हत्या, पुलिस ने चाची को हिरासत में लिया, जांच शुरू

Sun, 25 May 2025 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 May 2025 10:44 AM IST
सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते छात्र की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने चाची को हिरासत में लिया और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Hamirpur Murder Student strangled to death due to illicit relationship police detain aunt investigation begins
मृतक की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में अवैध संबंध के चलते शनिवार रात छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या करके शव को रास्ते में फेंक दिया है।

विज्ञापन

भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बड़ा कछार गांव निवासी शिवमंगल निषाद का बेटा रामलखन (17) कस्बे के एक कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। शनिवार की रात वह रात करीब 10 बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रात भर वापस नहीं आया।

विज्ञापन

सबसे पहले चाचा ने देखा था शव
सुबह करीब पांच बजे रास्ते पर उसका शव पड़ा मिला। शव को सबसे पहले उसके चाचा देवी प्रसाद ने देखा और भैया शिवमंगल को बताया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष अनूप सिंह, सीओ सदर राजेश कमल, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे।

गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप
फॉरेंसिक टीम ने शव के आसपास से साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल पर सीओ सदर राजेश कमल हुआ अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता ने जायजा लिया है। बहन सुलोचना ने गांव की युवती द्वारा फोन करके बुला गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed