{"_id":"644e74354c130c7ea70a26d4","slug":"hamirpur-illegal-gutkha-factory-caught-three-arrested-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अवैध गुटखा फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अवैध गुटखा फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया ये सामान
Sun, 30 Apr 2023 07:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 Apr 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
मुस्करा थाने में रखा पकड़ी गई गुटखा फैक्टरी का सामान
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में पुलिस ने शनिवार को एक घर में अवैध रूप से संचालित गुटखा फैक्टरी पकड़ी है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है,।तीन आरोपी भाग निकले। भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान बरामद हुआ है। मुस्करा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव निवासी सुभाष लोधी के घर में शनिवार शाम पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारा।
विज्ञापन
मौके से तीन आरोपियों अवधेश कुमार, पुष्पेंद्र लोधी व पवन साहू निवासी गहरौली को अवैध गुटखा फैक्टरी संचालित करते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं उनके तीन अन्य साथी आशीष, सुभाष व अलखराम मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सीओ राठ पीके सिंह ने बताया कि मौके से एक गुटखा बनाने की मशीन, एक इलेक्ट्रानिक कांटा, दो बोरा कटी सुपारी, एक बोरी मिक्स सुपारी, एक बोरा कटी लौंग की लकड़ी, तीन बोरा तंबाकू, एक बोरी पुकार स्वादिष्ट सुपारी गुटखा, रोल रैपर, एक ट्रैक्टर ट्राली, एक वैन, एक बाइक सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन