फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Firing: Trader Allegedly Opens Fire on Youths With Licensed Revolver, Police Probe Underway

हमीरपुर में देर रात गोलियों की गूंज, व्यापारी ने युवकों पर किए कई राउंड फायर; मचा हड़कंप

Tue, 08 Sep 2026 10:01 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 08 Sep 2026 10:01 AM IST
सार

Hamirpur News: जिला मुख्यालय में देर रात शहर की मुख्य सड़क पर गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर मोहल्ले में आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने पर फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Hamirpur Firing: Trader Allegedly Opens Fire on Youths With Licensed Revolver, Police Probe Underway
हमीरपुर फायरिंग - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

आरोप है कि पंडित ट्रेड्स के मालिक शशिकांत तिवारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवकों की ओर एक के बाद एक कई फायर किए। युवकों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक देर रात युवकों और व्यापारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि व्यापारी ने रिवॉल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब पांच राउंड फायर किए जाने की बात सामने आई है। मुख्य सड़क पर लगातार गोलियां चलने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने भागकर बचाई जान

फायरिंग होते ही मौके पर मौजूद युवक वहां से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। देर रात शहर की मुख्य सड़क पर हुई फायरिंग ने पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। मौके से फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस विवाद की शुरुआत और फायरिंग की वजह की भी जांच कर रही है।

आपसी कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवकों और व्यापारी के बीच पहले कहासुनी हुई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और फायरिंग की नौबत आ गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग किए जाने की बात की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed