फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Farmer troubled by debt committed suicide

Hamirpur: कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 01 Apr 2023 12:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Apr 2023 12:04 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में कर्ज से परेशान होकर किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hamirpur: Farmer troubled by debt committed suicide
मुन्ना अहिरवार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ क्षेत्र के चिकासी थाना अंतर्गत रावतपुरा निवासी किसान मुन्ना अहिरवार (48) ने कर्ज से परेशान होकर शुक्रवार रात अपने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी गिरजा अपने मायके कटेहरी गांव गई थी। मृतक किसान के बड़े भाई नंदकिशोर अहिरवार ने बताया कि मुन्ना के पास 3 बीघा कृषि भूमि थी। जिस पर खेती किसानी व मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था।

विज्ञापन


करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसने अपने बड़े पुत्र गिरजेश के विवाह के लिए साहूकारों से कर्ज ले लिया था। कर्ज एवं उसके ब्याज को समय पर न चुका पाने के चलते तीन बीघे के खेत को अपने पड़ोसी को 70 हजार रुपये में गिरवी रख दिया था। मृतक मुन्ना ढाई लाख रुपये गांव के साहुकारों का कर्ज लिये हुए था। बताया कि वर्तमान में कर्ज देने वाले साहूकार रोज उसके दरवाजे पर तगादा करने के लिए पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


खेत भी गिरवी रखा हुआ था। इन्ही परेशानियों के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी गिरजा, मां बिट्टन, पुत्र गिरजेश (23), शिवम (20) व विवेक (17) का रो-रोकर बुरा हाल है। चिकासी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed