फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mercury drops by seven degrees amid light, steady rain; farmers' concerns grow

Hamirpur News: रिमझिम बारिश से सात डिग्री लुढ़का पारा, किसानों की चिंता बढ़ी

Sat, 31 Oct 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops by seven degrees amid light, steady rain; farmers' concerns grow
फोटो 30 एचएएमपी 24- छाता और गमछा ओढ़कर बारिश से बचाव करते लोग। संवाद
= दिनभर रुक-रुककर हुई चार एमएम बारिश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


हमीरपुर/कुरारा/भरुआ सुमेरपुर। पिछले दो दिनों से अर्नब चक्रवात का असर जनपद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। दिनभर रुक-रुककर हुई चार एमएम बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं मौसम में ठंड बढ़ गई है। तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंच गया। लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। ऐसे में किसान जहां खरीफ फसलों को समेटने में जुटे हैं, वहीं रबी फसलों की बुआई प्रभावित होने की आशंका सता रही है।
जिले में अर्नब चक्रवात ने अपना असर दिखाया है। बृहस्पतिवार को जहां हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं शुक्रवार को सुबह से काले घने बदलाें ने डेरा जमा लिया। 15 से 20 किमी प्रति घंटे से ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। सुबह 10 बजे से ही रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर चलता रहा। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम पारा सात डिग्री लुढ़ककर 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज को छह एमएम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

---------------------
बारिश के चलते खेतों में कामकाज प्रभावित रहा
पतारा गांव के किसान ज्ञानेंद्र, अर्जुन सिंह, अमित द्विवेदी और नीरज श्रीवास ने बताया कि क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से सरसों और चने की बोआई का काम चल रहा है। मौसम साफ रहने की उम्मीद में खेत तैयार कर बोआई का काम शुरू कर दिया था, लेकिन अचानक हुई बारिश से बोआई का काम प्रभावित हो गया है। वहीं पारा गांव के किसान प्रभात श्रीवास्तव, मुकेश और राजेंद्र सिंह सहित अन्य ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव से खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों को चिंता है कि यदि आगामी दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा तो रबी फसलों की बोआई में देरी हो सकती है। वहीं भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के किसान शिवकुमार, छोटेलाल, वरदानी आदि का कहना है कि हल्की बारिश से फिलहाल फसलों को कोई खास नुकसान नहीं है, लेकिन लगातार बारिश होने पर कटी पड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------


खराब मौसम से यूवान स्पोर्ट्स की प्रतियोगिताएं स्थगित

मौदहा। नगर स्थिति सरस्वती पब्लिक स्कूल में आयोजित यूवान स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को सुबह से बारिश व मौसम खराब होने के कारण खेल प्रतियोगिताएं नहीं हो सकीं। इससे खिलाड़ियों को निराशा हुई। विद्यालय प्रबंधक सिद्धांत पांडेय ने बताया कि खराब मौसम के चलते प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव नहीं हो पाया। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि मौसम अनुकूल होने पर आगे की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। (संवाद)

--------------
वर्जन:

फिलहाल ज्यादा बारिश नहीं हुई है। इससे फसलों का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हल्की बारिश होने से दलहनी व तिलहनी फसलों में जल्दी जमाव आएगा। साथ ही किसानों को पलेवा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। - डॉ. राजीव सिंह, केवीके प्रभारी कुरारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed