फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bundelkhand University odd-semester examinations to be held in November; forms to be available starting tomorrow

Hamirpur News: बुंदेलखंड विवि की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं नवंबर में, कल से भरे जाएंगे फॉर्म

Sat, 31 Oct 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand University odd-semester examinations to be held in November; forms to be available starting tomorrow
गहरौली (हमीरपुर)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं नवंबर में प्रस्तावित हैं। इसके लिए परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू होकर नौ नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि व्यावसायिक, गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक पेपर और श्रेणी सुधार के अभ्यर्थी परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम, एमएससी, बीटेक, बीबीए, बीफार्मा, बीपीएड, एलएलबी और एलएलएम सहित अन्य पाठ्यक्रम शामिल हैं। परीक्षा आवेदन विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे।
विज्ञापन

समर्थ पोर्टल से प्रवेश लेने वाले प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के आवेदन भी इसी अवधि में किए जाएंगे। स्वर्गीय पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय गहरौली के प्राचार्य डॉ. लोकेंद्र पांडेय ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed