फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Examinees faltered in answering simple questions

Hamirpur News: सरल सवालों के जवाब देने में लड़खड़ाए परीक्षार्थी

Sat, 31 Oct 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Examinees faltered in answering simple questions
फोटो 30 एचएएमपी 25- शहर स्थिति जीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
पीईटी- 2026:
विज्ञापन


= दोनों पालियों में 10,272 के सापेक्ष कुल 3489 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थिति


संवाद न्यूज एजेंसी



हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) शुक्रवार को जनपद के 12 केंद्रों पर संपन्न कराई गईं। ज्यादातर अभ्यर्थी सामान्य ज्ञान के सरल सवालों के जवाब देने में लड़खड़ा गए। कुछ को गणित ने उलझाया तो कुछ रीजनिंग में परेशान रहे। दोनों पालियों में 10,272 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3,489 अनुपस्थिति रहे।

शुक्रवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में पीईटी परीक्षा संपन्न कराई गईं। प्रत्येक पाली में 5136 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन, सीसीटीवी निगरानी एवं परीक्षा संचालन सकुशल संपन्न कराया गया। हालांकि परीक्षा छूटने के दौरान रिमझिम बरसात के बीच अभ्यर्थी भीगते हुए केंद्रों तक पहुंचे। इस दौरान लोनिवि कार्यालय से लेकर एसपी कार्यालय तक करीब 20 मिनट जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


जिला प्रबंधक डॉ. शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक प्रथम पाली में कुल 5,136 के सापेक्ष 3,442 परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं दी। वहीं 1,694 परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं छोड़ दी। वहीं दोपहर तीन से पांच बजे तक दूसरी पाली में 5,136 के सापेक्ष 3,341 परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं दी हैं। इसमें भी 1,795 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। दोनों पालियों में 10,272 के सापेक्ष कुल 3,489 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

सामान्य ज्ञान के कुछ सवालों ने किया परेशान

पहली पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दे रहे हैं। पेपर अच्छा रहा है, लेकिन कुछ सामान्य ज्ञान के सवालों ने परेशान किया। - श्लोक सिंह, प्रयागराज।
--------------


गणित ने प्रश्नों ने कुछ उलझाया

दूसरी बार पीईटी परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला है। पहली मर्तबा दो नंबर से असफल हो गई थी। इस बार गणित के कुछ प्रश्नों ने उलझाया, लेकिन पेपर अच्छा गया है। - संध्या, महोबा।

---------------

भोजन व किराया फ्री

दूर-दराज के जनपदों से आए अभ्यर्थियों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने उनके रुकने और खाने पीने की व्यवस्था कराई। शहर स्थिति आंबेडकर पार्क में दिनभर भंडारा चलता रहा। वहीं ई-रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष हिमांशू सोनकर भी दिनभर परीक्षार्थियों को फ्री सेवाएं देते नजर आए।

--------------


वर्जन:

दोनों पारियों की पीईटी परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गईं। कहीं भी कोई समस्या नहीं रही। अब आगामी एक नवंबर को परीक्षा होंगी। - अरविंद कुमार वर्मा, अपर एसपी।

फोटो 30 एचएएमपी 25- शहर स्थिति जीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 30 एचएएमपी 25- शहर स्थिति जीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो 30 एचएएमपी 25- शहर स्थिति जीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 30 एचएएमपी 25- शहर स्थिति जीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed