फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Neighbors entered a house and beat a couple over a property dispute

Hamirpur News: मकान के विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर दंपती को पीटा

Sat, 31 Oct 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Neighbors entered a house and beat a couple over a property dispute
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम विदोखर पुरई में मकान के विवाद की रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक दंपती के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम विदोखर पुरई निवासी राजेश अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका चचेरे भाई श्यामसुंदर अवस्थी से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते पड़ोसी उससे ईर्ष्या रखते हैं। आरोप है कि 24 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे पड़ोसी कृष्ण कुमार शर्मा, संतोष शर्मा, संपूर्णा देवी, अनुराग शर्मा और श्रीनारायण शर्मा उसके घर में घुस आए और अजय अवस्थी के बारे में पूछताछ करने लगे। जानकारी न होने की बात कहने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी साक्षी को भी पीटा। शोर सुनकर पड़ोसियों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने मारपीट के दौरान सोने की चेन भी गिर जाने की बात कही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed