फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gunshot in hospital four people injured

मरीजों से खचाखच भरे अस्पताल में अचानक चली गोली से मची भगदड़, चार लोग घायल

Tue, 04 Jun 2019 08:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 04 Jun 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
gunshot in hospital four people injured
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

महोबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल में इलाज कराने आए प्रधान के पति की दोनाली बंदूक से अचानक फायर हो जाने से चार लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। जिससे अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई। घायलों को पीएचसी बेलाताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


ग्राम बगवाहा निवासी प्रधान के पति उत्तम सिंह राजपूत अपनी डबल बैरल लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल इलाज कराने आया था। अस्पताल में अंदर जाते समय उसने दोनाली बंदूक गांव के जितेंद्र को दे दी। जितेंद्र ने बंदूक संभालने के बजाय बाइक में टिका दी और मोबाइल चलाने लगा। तभी अचानक बंदूक के नीचे गिरते ही फायर हो गया।
विज्ञापन


 

gunshot in hospital four people injured
अस्पताल में गोली चलने के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जिससे उपचार कराने आई टपरिया निवासी राजकुमारी (39), बेलाताल निवासी मयंक (10) पुत्र धीरज यादव, मवइया निवासी कुलदीप (30) घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीनों को हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। फायर होने से 200 फीट दूर तक सड़क तक छर्रे पहुंचे।

जिससे राहगीर बेलाताल निवासी मुन्ना (55) को भी हल्का छर्रा लगा। घबराहट में वह सीधा घर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान के पति उत्तम सिंह राजपूत और जितेंद्र को हिरासत में लेने के बाद बंदूक को कब्जे मेें ले लिया। पुलिस मामले की पूछताछ करने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है। दिन दहाड़े हुई इस घटना से आसपास के दुकानदार व मरीज सहम गए। देर शाम तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed