फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी मुलाजिम बीवी-बच्चे के साथ मरने चला था, ...और यूं मच गया हड़कम्प

Sat, 03 Jun 2017 12:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
tried suicide with wife and five years old child
कानपुर के विकास भवन के बाहर परिवार के आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बीवी-बच्चे के साथ एक सरकारी मुलाजिम मरने चला। उसने पहले अपने ऊपर और फिर अपने पांच साल के बच्चे और बीवी पर पेट्रोल छिड़क लिया। यह देखकर वहां भयंकर अफरा-तफरी मच गई।

 

 

tried suicide with wife and five years old child
गौरव सिंह - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
यह मामला कानपुर का है। दो महीने पहले सरकारी पद से सस्पेंड किए गए एक युवक ने शुक्रवार को कानपुर विकास भवन के सामने पहुंचकर अपनी पत्नी व पांच साल के बच्चे समेत आत्मदाह का प्रयास किया। इसका नाम गौरव सिंह है। 

 

 

tried suicide with wife and five years old child
पेट्रोल में भीगे बच्चे के कपड़े बदलते हुए - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विकास भवन के सुरक्षाकर्मियों ने गौरव को उस वक्त पकड़ लिया जब वह अपने ऊपर मिट्टी का ताल डालकर खुद को आग के हवाले करने जा रहा था।  विकास भवन में उस समय निगरानी समीति की बैठक चल रही थी जिसमें सांसद मुरली मनोहर जोशी, डीएम सोहेल सिंह, सीडीओ अरुण कुमार ,विधायक महेश त्रिवेदी व सांसद देवेंद्र सिंह भोले आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tried suicide with wife and five years old child
कानपुर में मंत्रियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
युवक मंत्री जी से मिलने पहुंचा था लेकिन उसे भीतर नहीं जाने दिया गया। इस पर उसने यह खतरनाक कदम उठ लिया। युवक का आरोप है कि पदबहाली के लिए अफसरों ने सत्तर हजार रुपए की मांग की थी जिसमें से वह साठ हजार रुपए उन्हें दे चुके था लेकिन इसके बावजूद उसे ज्वॉइनिंग लेटर नहीं मिला।

अफसरों की टालमटोल से तंग आकर युवक ने यह कदम उठाया। युवक की पत्नी पम्मी और पांच साल का बेटे का नाम आरव है।  बताया जा रहा है कि फिलहाल युवक को नियुक्ती पत्र देकर भेद दिया गया है। लेकिन साथ ही मामले की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए है। कहा गया है जो भी इस मामले में दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed