{"_id":"5bfbff57bdec2241ad18ac27","slug":"girl-jumped-from-fourth-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, परिजनों ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, परिजनों ने कही ये बात
Updated Mon, 26 Nov 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुरः नई मस्जिद, बाबूपुरवा के पास रहने वाली रेशमा (22) ने सोमवार दोपहर मकान की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। लहूलुहान हालत में परिजन हैलट लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मानसिक बीमारी से परेशान होकर रेशमा ने खुदकुशी की है।
मूलरूप से सिवान (बिहार) के अठहंबा गांव निवासी मो. अरशद परिवार समेत 17 साल पूर्व बाबूपुरवा में आकर बस गए थे। वह परिवार समेत हाजी रईस के मकान में किराए पर रहते हैं। अरशद के परिवार में पत्नी अंसरी बेगम, छह बेटियां और एक बेटा है। रेशमा उनकी चौथे नंबर की बेटी थी। मो. अरशद ने बताया कि बीए करने के बाद अचानक रेशमा की मानसिक हालत बिगड़ गई।
एसजीपीजीआई, लखनऊ से उसका इलाज भी चल रहा था। सोमवार दोपहर पास में ही स्थित भोलादीन के मकान में रहने वाली चाची से मिलने की बात कहकर रेशमा निकली। वहां जाकर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। थाना प्रभारी एएन सिंह का कहना है कि बीमारी से परेशान होकर युवती के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।