फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl brutally assaulted in a shop In Fatehpur stripped and thrown on road

यूपी में सनसनीखेज वारदात: युवती से दुकान में दरिंदगी... निर्वस्त्र कर फेंका; तमाशबीन बने देखते रहे लोग

Sun, 24 Sep 2023 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Sep 2023 09:04 AM IST
सार

फतेहपुर में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। यहां शहर के नजदीक एक युवती से दुकान में दरिंदगी की गई। युवती को दुकान में खींचकर गैंगरेप की कोशिश की। विरोध पर मारपीट के बाद निर्वस्त्र कर फेंक दिया। इस दौरान लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। दुकानदार भाइयों समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
girl brutally assaulted in a shop In Fatehpur stripped and thrown on road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर शहर के नजदीक एक युवती की अस्मत से सरेआम खिलवाड़ का मामला सामने आया है। दरिंदे राहगीर युवती को दुकान में घसीटकर ले गए। निर्वस्त्र कर हैवानियत का प्रयास किया। विरोध पर औजारों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान आसपास के लोग भी खामोश रहे। 
विज्ञापन


पुलिस ने दुकानदार भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार बताए गए हैं। गाजीपुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती (19) 21 सितंबर को शहर में बहन के घर आई थी। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह स्कूटी से गांव लौट रही थी। शहर सीमा से कुछ दूर गंभरी गांव में पड़ोसी शाखा गांव का राहुल सोनी की सराफा की दुकान है। स्कूटी सवार युवती उसकी दुकान से सामने से गुजर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि राहुल सोनी और उसका भाई रोहित, पवन और साथी अंकित सोनी ने उसकी स्कूटी रुकवाई। सरेराह मारपीट कर उसे खींचकर दुकान के अंदर ले गए और उसे निर्वस्त्र कर दिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। 

पीड़िता के विरोध पर आरोपियों ने आभूषण बनाने वाले औजारों से उसे पीटा। उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं खौफ फैलाने के लिए निर्वस्त्र हालत में दुकान के बाहर फेंक दिया।

 

पीड़िता ने किसी तरह आड़ में छिप छिपाकर कपड़े पहने। आरोप है कि उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। इसी दौरान बहन का फोन युवती के पास पहुंचा। आपबीती बताने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। आरोपी दुकान में ताला डालकर भाग निकले।

 

चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती का एक्सरे कराया गया है। मेडिकल परीक्षण और सीटी स्कैन सोमवार को कराया जाएगा। मेडिकल जांच रिपोर्ट और बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सरेराह बाजार में निर्वस्त्र करने की जांच हो रही है। प्राथमिक जांच में पहले से आरोपी दुकानदार और युवती में संबंध में होने का भी पता लगा है। विजय शंकर मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed