{"_id":"584704614f1c1b6576447edf","slug":"gareeb-rath-made-left-burning-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्निंग ट्रेन बनते-बनते बची गरीब रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्निंग ट्रेन बनते-बनते बची गरीब रथ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:05 AM IST
सार
ट्रेन के पॉवर यान में शार्ट सर्किट से लगी आग, तारों के कनेक्शन काटने के बाद बुझी आग
विज्ञापन
गरीब रथ एक्सप्रेस के पॉवरयान से निकलता धुआं, (दाएं) सीढ़ी लगाकर चेक करता रेल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर से जम्मूतवी जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस मंगलवार को बर्निंग ट्रेन बनते-बनते बची। इंजन से सटे पॉवर यान में अचानक शार्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई और जनरेटर से तेज धुआं उठने लगा। धुआं देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रोका। तब जनरेटर कनेक्शन के तारों को काटकर आग बुझाई गई। पॉवर यान से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद करने के बाद ट्रेन को लखनऊ रवाना किया गया।
कानपुर से जम्मूतवी जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उन्नाव के शुक्लागंज में गंगाघाट पुल पर पहुंची ही थी कि अचानक इंजन से सटे पॉवर यान से तेज धुआं उठने लगा। यह देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। धुआं देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई और ट्रेन को गंगाघाट स्टेशन पर रोक लिया। पॉवर यान के दूसरे हिस्से में मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारी बैठे थे।
मैकेनिकल स्टाफ और चालक ने पॉवर यान का लॉक खोलकर जनरेटर से जुड़े तारों को हटाया, जिसके बाद आग बुझ गई। इसके बाद ट्रेन के आधे कोच में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जबकि आधे कोच की विद्युत आपूर्ति ट्रेन के पिछले हिस्से में लगे दूसरे पॉवर यान से कराई गई। इस कारण ट्रेन करीब 45 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।