फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gareeb Kalyan Rojgar Abhiyaan, 1.53 lakh workers of Banda-Jalaun will get benefit

यूपी: गरीब कल्याण रोजगार अभियान में बांदा-जालौन जिले शामिल, 1.53 लाख कामगारों को मिलेगा लाभ

Sun, 21 Jun 2020 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Jun 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Gareeb Kalyan Rojgar Abhiyaan, 1.53 lakh workers of Banda-Jalaun will get benefit
गरीब कल्याण रोजगार अभियान - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में शनिवार से शुरू हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण रोजगार अभियान में बुंदेलखंड के दो जिलों बांदा और जालौन भी शामिल हैं। दोनों जिलों में लगभग 1.53 लाख प्रवासी मजदूर हैं। अभियान के तहत इन मजदूरों को वर्ष में 125 दिन रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सचिवों से प्रवासी और काम के इच्छुक मजदूरों की सूची मांगी गई है। ग्राम विकास विभाग को इस अभियान/योजना का नोडल बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश सहित देश के 6 राज्यों के 116 जिलों में लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान लागू करने की घोषणा शनिवार को थी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा है कि योजना का मकसद महानगरों से लौटे प्रवासी मजदूरों और गांव के लोगों को स्थानीय स्तर पर काम देकर आजीविका के अवसर प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश में यह अभियान 31 जिलों में लागू हुआ है। अभियान में बुंदेलखंड में मात्र दो जिलों बांदा और जालौन को शामिल किया गया है यानी बुंदेलखंड के दोनों मंडलों झांसी और चित्रकूटधाम मंडल से एक-एक जिला चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बांदा और जालौन में प्रवासी मजदूरों की संख्या 1.53 लाख है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत कामगारों को उनकी रुचि और कौशल (महारत) के मुताबिक उन्हें रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे।

गरीब कल्याण रोजगार अभियान में शामिल काम
ग्रामीण सार्वजनिक परिसंपत्तियों सड़क निर्माण, ग्रामीण आवास, बागवानी, पौधरोपण, जल संरक्षण, सिंचाई, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, जल, जीवन आदि से जुड़े 25 कार्य गरीब कल्याण रोजगार में शामिल किए गए हैं। प्रवासी व स्थानीय मजदूरों को अपने ही गांव में जीविकोपार्जन के अवसर मिलेंगे। साथ ही उनके गांवों का विकास होगा।

अभियान में शामिल प्रदेश के जिले
बांदा, जालौन, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, गोंडा, महाराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर, सुल्तानपुर, कुशीनगर, संतकबीर नगर, अंबेडकर नगर, सीतापुर, वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, देवरिया, अमेठी, लखीमपुर खीरी, बस्ती,  मिर्जापुर, और कौशांबी।

4850 कामगारों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना
मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को करीब कल्याण अभियान का शुभारंभ किया है। उन्होंने बताया कि जिले के 4850 प्रवासी कामगारों ने कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से पीएम को सुना। प्रधानमंत्री ने अभियान और उसके लाभों सहित विभिन्न जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed