फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang war erupted over illegal mining

यहां शाम ढलते ही शुरू होता है अवैध खनन, धांय-धांय बरसने लगती हैं गोलियां

Sat, 10 Dec 2016 09:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 09:51 PM IST
सार

रामपुरा थाना के बिलौंड में हो रहा मौरंग खनन
पुलिस मामले को दबाने में जुटी, लोगों में दहशत

विज्ञापन
gang war erupted over illegal mining
डेमो

विस्तार

इटावा में अवैध खनन को लेकर दो गुटों में भीषण गैंगवार छिड़ गई है। इसको लेकर एक पूर्व प्रधान व इटावा के एक दबंग में 50 राउंड फायरिंग हुई है। इस लड़ाई में ग्रामीणों की जीना दुश्वार हो गया है। इलाके में पसरे सन्नाटे से लोगों की दहशत का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस महकमा इन्हें शांत कराने में लगा है, लेकिन बावजूद इसके हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

जालौन में मौरंग माफिया कोर्ट की रोक के बावजूद धड़ल्ले से मौरंग खनन कर रहे हैं। शुक्रवार को रामपुरा थाना क्षेत्र में पहुज नदी पर माफिया बिलौड गांव के पास रात में खनन कर एमपी से लेकर इटावा तक मौरंग ऊंचे रेट में बेंच रहे हैं। इसी पर रोजाना रात को पूर्व प्रधान और दबंग में गैंगवार छिड़ जाती है। इससे ग्रामीणाें में दहशत फैली है। गांव वालों का कहना है कि रोज रात दोनों गैंग में ताबड़तोड़ गोलियां चलती है। पुलिस को सूचना दी जाती है। इसके बाद भी कोई दबिश देने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


कोर्ट से रोक लगने के बाद मौरंग के एक ट्रक की कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये तक हो गई है। इसका लाभ मौरंग माफिया लेने से नहीं चूक रहे हैं। इन दिनाें रामपुरा थाना क्षेत्र के बिलौड के आसपास माफिया पहुज नदी से अवैध खनन कर रहे हैं। इसके लिए पोकलैंड मशीन लगाई गई है। वहीं, कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर में भी माफिया यमुना का सीना चीर कर मौरंग खनन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे क्षेत्र का एक पूर्व प्रधान पहुज नदी से अवैध खनन करवा रहा था।तभी वहां लग्जरी गाड़ियाें से इटावा का एक माफिया पहुंचा और अपनी पोकलैंड मशीन उतारने लगा। इसको लेकर दोनाें पक्षाें के असलहाधारी आमने-सामने आ गए और कई राउंड गोलियां चली। गोलियाें की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी।


लेकिन पुलिस ने मौके पर जाने को मुनासिब नहीें समझा। थानाध्यक्ष प्रभूनाथ सिंह फायरिंग की घटना से ही इंकार कर रहे हैं। बहरहाल क्षेत्र में चर्चा तो यही है कि पुलिस के गठजोड़ से ही अवैध मौरंग खनन हो रहा है। इसलिए पुलिस सारे मामले को दबाने में जुटी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed