फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four fetuses found on the side of Municipality Road in kannauj

कन्नौज: नगर पालिका रोड के किनारे एक साथ चार भ्रूण मिले, फैली सनसनी

Tue, 11 Aug 2020 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Aug 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Four fetuses found on the side of Municipality Road in kannauj
नगर पालिका रोड के किनारे एक साथ चार भ्रूण मिले - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में नगर पालिका रोड के किनारे मंगलवार रात एक पॉलीथिन में चार भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। मंगलवार की रात नगर पालिका रोड के किनारे चौधरियान मोहल्ले में एक पन्नी में लोगों ने भ्रूण पड़े देखे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पॉलीथिन में भ्रूण पड़े होने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर क़स्बा इंचार्ज हरिओम गुप्ता, एसआई उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। भ्रूणों से उठ रही दुर्गंध से आस-पड़ोस में रहने वाले लोग परेशान हो रहे थे। पुलिस ने भ्रूण के सम्बंध में जानकारी की लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका।
विज्ञापन


भ्रूणों में लगे कीड़ों को देखकर उनके तीन से चार दिन पुराने होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस सम्बंध में निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि भ्रूणों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। भ्रूण यहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले भी मिला था भ्रूण
चौधरियान मोहल्ले में पांच दिन पहले भी इसी जगह पर भ्रूण मिला था। जिसके बाद लोगों के मन में इसको लेकर कई सवाल उठ रहे थे। अब एकाएक चार भ्रूण मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मोहल्ले के लोग इसके पीछे कोई साजिश होने का अंदेशा भी व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed