{"_id":"58d2a5784f1c1ba06e1a21ef","slug":"four-dacoit-caught-with-waepon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस खूंखार डाकू गिरोह के चार इनामी बदमाश लगे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस खूंखार डाकू गिरोह के चार इनामी बदमाश लगे हाथ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:00 PM IST
सार
- डाकू ललित पटेल गैंग के साथ मिलकर करते थे वारदात
- 9 मार्च को दो भाइयों का अपहरण कर फिरौती वसूलने में शामिल
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गुप्तगोदावरी से पुलिस ने चार इनामी बदमाशों को असलहों के साथ दबोच लिया है। यह बदमाश इनामी डाकू ललित पटेल गैंग के सदस्य हैं। इन बदमाशों ने ही शिवरामपुर के दो भाइयों का अपहरण कर फिरौती वसूली थी।
जानकारी के अनुसार नवोदित गैंग ललित पटेल के साथ मप्र क्षेत्र में नवल धोबी गैंग भी समनांतर रूप से मिलकर वारदात करता है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह मप्र नयागांव व रामपुर थाने की पुलिस ने एडी टीम के साथ जिले के सीमावर्ती गुप्त गोदावरी के जंगल में सघन कांबिंग की।

नयागांव थाने बाहर मौजूद पकड़े गए चार बदमाश (काले नकाब में) व मौजूद पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों गैंग की मौजूदगी की संभावना पर दो पुलिस टीमों ने घेराबंदी शुरु की। पुलिस आने की भनक लगते ही गैंग के सदस्य भागने लगे। इसी दौरान एडी टीम ने पहाड़ पर चढ़कर बदमाश कल्लू यादव निवासी सेजवार, कल्ली पटेल व सिन्धी पटेल निवासीगण लालापुर और शिवम पटेल निवासी भगड़ा मप्र को दबोच लिया। इनके कब्जे से तीन तमंचा व आधा दर्जन कारतूस बरामद हुए।
बदमाशों को पकड़ने के बाद रामपुर के टीआई अनिमेष द्विवेदी और नयागांव थाने के टीआई देवी सिंह ने बताया कि चारों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित था। चारों ललित पटेल गैंग से मिलकर नवल धोबी गैंग में काम करते थे। गौरतलब है कि 9 मार्च को जिले के शिवरामपुर के अमरावां निवासी रविकरण व राकेश पाल पुत्रगण सुकरू को बकरी चराते समय चौबेपुर मप्र से अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद चारों ने अपहृतों को ललित पटेल गैंग के हैंडओवर किया था। जिसमें पौने चार लाख की फिरौती वसूलकर छोडने की जानकारी मिली थी।