{"_id":"64c6ad42fa570a78e10fd723","slug":"four-arrested-including-three-teachers-for-raping-a-girl-student-sit-and-crime-branch-are-investigating-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot Crime: छात्रा से दुष्कर्म में तीन शिक्षक समेत चार गिरफ्तार, SIT और क्राइम ब्रांच कर रही है जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot Crime: छात्रा से दुष्कर्म में तीन शिक्षक समेत चार गिरफ्तार, SIT और क्राइम ब्रांच कर रही है जांच
Mon, 31 Jul 2023 12:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:05 AM IST
सार
Chitrakoot News: पीड़ित छात्रा ने तीन शिक्षकों के अलावा प्रधानाचार्य के खिलाफ भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने शिक्षक इरशाद, मुईन खान, आदित्य और पीड़ित छात्रा के ममेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चित्रकूट जिले के मानिकपुर कस्बे में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन शिक्षकों और पीड़ित के ममेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कस्बे के एक कॉलेज की छात्रा ने अपने ही कॉलेज के प्रिंसिपल समेत शिक्षकों के खिलाफ पांच माह में कॉलेज परिसर में ही कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मामले में अभी एसआईटी और क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है। पुलिस ने पहले एक शिक्षक इरशाद के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच एसआईटी व क्राइम ब्रांच की टीम ने की। इसमें सभी संभावित स्थलों के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल व उसके सहयोगियों से पूछताछ करने साथ ही पीड़िता के घर जाकर कई सबूतों का मिलान किया गया।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शिक्षक इरशाद, मुईन खान, आदित्य और पीड़ित छात्रा के ममेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छात्रा ने तीन शिक्षकों के अलावा प्रधानाचार्य के खिलाफ भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, लेकिन अभी तक प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसको लेकर सवाल किए जा रहे हैं। एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
