फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Four arrested including Maulana accused of religious conversion, 12th failed Anees used to tell the benefits o

आकांक्षा से बनी फातिमा: धर्मांतरण के आरोपी मौलाना समेत चार गिरफ्तार, 12वीं फेल अनीस बताता था इस्लाम के फायदे

Tue, 16 Jan 2024 01:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Jan 2024 01:47 PM IST
सार

Hamirpur News: बिवांर थाना क्षेत्र के छानी बुजुर्ग गांव में एक किराए के मकान में परिवार समेत रह रही महिला का धर्मांतरण कर निकाह करा दिया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Four arrested including Maulana accused of religious conversion, 12th failed Anees used to tell the benefits o
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के छानी गांव में किराए के मकान में रह रही महिला को बहला-फुसला धर्मांतरण करा निकाह करने के मामले में मौलाना समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया में खबर धर्मांतरण व निकाह का वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया था।

विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को महिला व उसे ले जाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था।  पूर्व में दर्ज अपहरण व धमकाने के मामले में छेड़खानी व धर्मांतरण की धाराएं बढ़ाई गईं है। बीते छह दिसंबर 2023 को मुस्करा क्षेत्र के मसगांव गांव निवासी मनीष गुप्ता ने थाने में पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

वहीं बीते दिनों उसकी पत्नी का धर्मांतरण करा मुस्लिम युवक अनीस निवासी भुजपुर थाना ललपुरा से निकाह कराने का वीडियो वायरल हुआ।  वहीं पीड़ित ने पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। मामला प्रकाश में आने के बाद रविवार को पुलिस ने महिला व मुस्लिम युवक अनीस को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी मौलाना समेत चार गिरफ्तार
सोमवार को पुलिस ने मुस्करा के बसवारी गांव के पास से धर्मांतरण के आरोपी मौलाना मुस्ताक उर्फ मुस्तफा व अनीस के गांव भुजपुर से उसके पिता राजू खां, चाचा बशीर के अलावा उसके बहनोई कुरारा के बेरी गांव निवासी खलील को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस अन्य लोगों की भी जानकारी कर रही है।

विज्ञापन

छेड़खानी व धर्मांतरण की धाराएं बढ़ाई गईं है
थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि पूर्व में दर्ज मामले में छेड़खानी व धर्मांतरण की धाराएं बढ़ाई गईं है। जांच जारी है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महिला को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। बताया कि महिला ने अपना नाम फातिमा रख लिया है। उसका निकाह भी हुआ है, जिसका निकाहनामा भी सामने आया है।

12वीं फेल अनीस इस्लाम के फायदे बताता था
सीओ मौदहा श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि महिला ने इस्लाम कुबूल कर अपना नाम फातिमा रख लिया है। बताया कि निकाह में 7786 रुपये मेहर की रकम रखी गई थी। इसमें अनीस के चाचा बशीर और बहनोई खलील गवाह थे। महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, जिससे वह परेशान रहती थी। वहीं 12वीं फेल अनीस उसे इस्लाम में शामिल होने के फायदे बताता था कि इस्लाम कबूल कर लोगी तो तुम्हें नौकरी मिल जाएगी। तुम्हें दिल्ली ले चलेंगे, जहां तुम खुशहाल जिंदगी जी सकोगी। 27 नवंबर 2023 को निकाह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed