फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five people injured in accident on Agra-Lucknow Expressway

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दो कारें टकराईं, दो महिलाओं समेत पांच घायल

Tue, 30 Apr 2019 11:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
five people injured in accident on Agra-Lucknow Expressway
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव के औरास के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर पंचमखेड़ा गांव के सामने दो कारों के टकराने से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से एक महिला सहित दो लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


लखनऊ के मोहल्ला जानकीपुरम निवासी अर्चना (35) पत्नी पंकज कुमार मौर्या अपनी कार से चालक लाल मोहम्मद (32) पुत्र नबी अली के साथ कन्नौज जा रही थी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के सामने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे डिवाइडर में बने कट से अपनी कार लखनऊ की तरफ  मोड़ दी तभी दिल्ली की तरफ  से आ रही कार से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में दिल्ली के राजीव नगर निवासी संतोष कुमारी (40) पत्नी बजरंगी और उनकी पुत्री अन्नू (12) और कार चला रहा भतीजा गौरव (28) पुत्र केशव घायल हो गए। जबकि लखनऊ की तरफ  से जा रही गाड़ी में अर्चना घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे दरोगा रामशंकर सिंह ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से अर्चना व गौरव को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफ र किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed