फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Firozabad Accident: 24 injured were brought to Saifai Medical College, team of 40 doctors handled situation

Firozabad Bus Accident: 6 की मौत, 24 घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज लाया गया, 40 डॉक्टरों की टीम ने संभाले हालात

Wed, 14 Dec 2022 09:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Dec 2022 09:20 PM IST
सार

फिरोजाबाद में हुए भीषण हादसे के बाद घायलों को इटावा जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज लाया गया। हर-तरफ चीख पुकार मच गई। इमरजेंसी में 40 डॉक्टरों की टीम ने स्थिति को संभाला।

विज्ञापन
Firozabad Accident: 24 injured were brought to Saifai Medical College,  team of 40 doctors handled situation
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर कोच बस नगला खंगर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 61 पर डीसीएम से टकराकर रेलिंग को तोड़कर खंदी में पलट गई। हादसा बुधवार को सुबह करीब साढे़ 4 बजे हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हुए। 

विज्ञापन


हादसे के बाद घायलों को इटावा जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज लाया गया। हर-तरफ चीख पुकार मच गई। इमरजेंसी में 40 डॉक्टरों की टीम ने स्थिति को संभाला। फिरोजाबाद के अफसर भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि घायलों के इलाज में टीम लगी है।
विज्ञापन


इनकी हुई मौत
रीना (22) पत्नी सुनील निवासी गांव कुसुंभी थाना असोथर, जिला फतेहपुर। रीना का पुत्र अयांश (15 माह), संतलाला (67) निवासी गांव पन्नोई जिला कौशांबी। राजेश कुमार (22) पता अज्ञात। दो मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों के नाम
बबलू (35), शिवबालक (25), संतोष (19), रामप्रसाद (26), संतोष (40) निवासीगण परसाखेड़ा मौरावां उन्नाव, सुरजीत (38) निवासी राजेपुर कर्वी, जिला चित्रकूट, ज्योति (32) पत्नी अजयपाल, अजय (32) निवासी किदवई नगर कानपुर, रेश्मा (12), रोशनी (8) पुत्री मटरू, चंदादेवी (50), रामशरण (60), बंटू (18) निवासीगण कटवा थाना खागा फतेहपुर, सुनील (28), सुनील की पुत्री अनन्या (3) निवासी असोथर फतेहपुर, रामप्रवेश (30) निवासी इलाकुटबा थाना महाराजगंज रायबरेली,  नीलम (26) पत्नी बहादुर निवासी मोहनगंज थाना किदवई रायबरेली, नीलम का पुत्र सुजीत (7), सोनू (24), राकेश (35), राहुल (22), किरण (34) निवासी परसाखेड़ा थाना मौरावां उन्नाव, गणेश (25) निवासी बाजखेड़ा थाना मौरावां उन्नाव, दीपू (22) निवासी शिवराजखेड़ा थाना मौरावां उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed