फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three relatives fall victim to a gang of poisoners on a sleeper bus.

Etawah News: स्लीपर बस में तीन रिश्तेदार बने जहरखुरान का शिकार

Tue, 15 Sep 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three relatives fall victim to a gang of poisoners on a sleeper bus.
फोटो 09:: जिला अस्पताल में भर्ती आमिर और एजाज के पास बैठीं रेहाना। संवाद
इटावा। जयपुर से इटावा लौट रहे तीन रिश्तेदार स्लीपर बस में जहरखुरानी गिरोह के शिकार हो गए। एक युवक ने उन्हें चाय, बिस्किट और खाने का सामान दिए, जिसके बाद तीनों बेहोश हो गए। सोमवार दोपहर कानपुर के फजलगंज चौराहे पर बस चालक ने उन्हें उतार दिया। होश में आने पर मोहम्मद सोहेल ने अपने दो रिश्तेदारों को बेसुध पाया। परिजन ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद एजाज की जेब से 25 हजार रुपये गायब मिले। तीनों को देर शाम इटावा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती शाहग्रान निवासी मोहम्मद सोहेल (15) पुत्र तारिक, उसका बुआ का बेटा आमिर (20) और चाचा मोहम्मद एजाज (25) जयपुर में पिता के साथ रह रहे थे। सोहेल के पिता करीब 20 वर्षों से जयपुर में सिलाई का काम करते हैं। रविवार रात करीब 10 बजे तीनों जनता ट्रेवल्स की बस से इटावा के लिए निकले थे। जयपुर से ही करीब 35-40 वर्ष का एक युवक बस में उनके पास बैठ गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दोस्ताना व्यवहार कर उस युवक ने रास्ते में राजस्थान के बालाजी मोड़ के पास उन्हें खाने-पीने का सामान दिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। आमिर की मां रेहाना ने बताया कि बस चालक ने तीनों को कानपुर में उतारा। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सोहेल को होश आया तो उसने चाचा के फोन से पिता को घटना की जानकारी दी। इटावा से कानपुर पहुंचे रिश् तीनों को इटावा लाए। शाम करीब 8 बजे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहाना ने बताया कि एजाज की जेब में 25 हजार रुपये रखे थे। यह रकम बकरीद के बाद की करीब तीन माह की कमाई थी। एजाज यह कमाई घर लेकर आ रहे थे। परिजन ने जहरखुरानी गिरोह पर रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed