फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fireworks will be decorated on New Year and Christmas

न्यू ईयर और क्रिसमस के जश्न में खलल डाल सकती है आतिशबाजी, जानें क्या है वजह

Wed, 13 Dec 2017 12:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
Fireworks will be decorated on New Year and Christmas
डेमो पिक
खास मौकों - शादी-बारात, नए साल और क्रिसमस के जश्न में आतिशबाजी करना अब महंगा पड़ सकता है। यूपी के कानपुर जिले में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने आतिशबाजी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए कहा है कि अब अगर कोई आतिशबाजी करते या कूड़ा जलाते मिला तो उसे एक माह तक कैद और जुर्माने की सजा होगी।
विज्ञापन


बढ़ते प्रदूषण पर जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की है। अब नए साल और क्रिसमस के जश्न में आतिशबाजी नहीं हो सकेगी। कानपुर में पिछले दो माह में वायु प्रदूषण का स्तर अति गंभीर श्रेणी तक पहुंच चुका है। इसका मुख्य कारण उद्योगों से निकलने वाला धुआं, वाहनों का धुआं, कूड़ा जलाने से होने वाला धुआं आदि है। ये स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। जिले में विभिन्न अवसरों पर की जा रही आतिशबाजी से भी वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। हवा न चलने और बरसात न होने के कारण प्रदूषित कण हवा में तैरते रहते हैं।  
विज्ञापन


आतिशबाजी के कारण सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड गैस निकलती है। यह शरीर में जाकर सल्फ्यूरिक एसिड/ नाइट्रिक एसिड बनाती हैं। यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। वायु प्रदूषण में एक और महत्वपूर्ण कारण सार्वजनिक और निजी स्थानों पर कूड़े का जलना है। इस कारण अनेक हानिकारक कारण हवा में शामिल होते हैं। यह जन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिलाधिकारी को जिले की वायु में प्रदूषित कण बढ़ने की रिपोर्ट दी है। जिलाधिकारी ने धारा 144 में मिली शक्तियों के तहत जिले की सीमा में तत्काल रूप से किसी भी प्रकार की आतिशबाजी पर रोक लगा दी है। जिले की सीमा में कोई भी व्यक्ति या संस्था किसी भी स्थान पर कूड़ा नहीं जलाएगी। वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण पाने की कार्य योजना के तहत मिट्टी खुदाई और ढुलाई के समय धूल न उड़ पाने के बंदोबस्त करने होंगे। जिलाधिकारी ने कहा है कि आतिशबाजी और कूड़ा जलाने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाही होगी। इसमें एक माह तक की जेल और जुर्माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed