कानपुर: मां ने पूजा का सामान लेने भेजा, ट्रक की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत
Kanpur News: सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र के बिगनवा गांव निवासी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभय यादव (22) की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जन्माष्टमी पर मां के कहने पर वह पूजा का सामान और पंचामृत के लिए दही लेने स्कूटी से निकला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव से करीब 200 मीटर आगे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, इसी दौरान अभय पहियों के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
बिगनवा गांव निवासी किसान रंजीत सिंह का इकलौता बेटा अभय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को जन्माष्टमी के चलते घर में पूजा की तैयारी चल रही थी। शाम करीब सात बजे मां ऊषा ने उसे पूजा का सामान और पंचामृत के लिए दही लाने भेजा था। अभय स्कूटी लेकर घर से निकला था।
टक्कर के बाद भागने की कोशिश में पहियों के नीचे आया
गांव से करीब 200 मीटर आगे पहुंचते ही पीछे से आए ट्रक ने अभय की स्कूटी में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसे लेकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान अभय ट्रक की चपेट में आकर पहियों के नीचे आ गया। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।