{"_id":"5d5052a88ebc3e6d073148a5","slug":"fir-lodged-against-forest-inspector-after-loose-talk-with-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने वन दरोगा को दी थी धमकी, अब दर्ज हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने वन दरोगा को दी थी धमकी, अब दर्ज हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट
Sun, 11 Aug 2019 11:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिठूर में विधायक अभिजीत सिंह सांगा के गुर्गे और अज्ञात पर धमकी देने की एफआईआर करवाना वन दरोगा डीके बाजपेई को महंगा पड़ गया। रविवार को एक महिला ने दरोगा के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ की धारा में एफआईआर दर्ज कराई। मामला पेशबंदी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को वन दरोगा डीके बाजपेई ने ईश्वरीपुर गांव निवासी दिलीप निषाद को वन विभाग के बाग से अमरूद ले जाने से रोका था। इस पर दिलीप ने उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी थी। उसी दिन डीके बाजपेई ने बिठूर थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद दिलीप ने अपने फोन से कॉल करवाकर वन दरोगा को पिटवाने की धमकी दिलवाई। आरोप है कि विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने धमकाया। इसके बाद वन दरोगा की दो तहरीर पर दिलीप व अज्ञात मोबाइल नंबर वाले व्यक्ति पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
शनिवार शाम थाने में एक महिला ने दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और ग्रामीणों ने हंगामा किया था। एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर डीके बाजपेई पर रिपोर्ट लिखी गई है। वन दरोगा डीके बाजपेई ने बताया पेशबंदी में मुझ पर केस कराया गया है। न्याय के लिए हम आलाधिकारियों से मिलेंगे और जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करेंगे।