फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR against 18 people over allegations of assault and confinement in chamber following a financial dispute

Kanpur: लेनदेन के विवाद में पीटकर चैंबर में बंधक बनाने का आरोप, 18 पर प्राथमिकी

Thu, 27 Aug 2026 12:14 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 27 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
FIR against 18 people over allegations of assault and confinement in chamber following a financial dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली थाने में कचहरी के अधिवक्ता शशांक तिवारी ने पांच लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में 18 लोगों पर उन्हें, उनके माता-पिता के साथ चैंबर में बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने पांच अधिवक्ता समेत छह नामजद व 12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। वकीलों पर उन्हें कचहरी परिसर में भी पीटने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शशांक ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। बीती 19 अगस्त की दोपहर 12 बजे रजिस्ट्री गेट पर टाइपिंग करा रहे थे। तभी अधिवक्ता पंकज ठाकुर, रोहित सोनकर, आशीष पांडेय, अभिषेक शुक्ला उर्फ नवीन अपने अन्य साथियों के साथ वहां आए। गालीगलौज करते हुए पीटने लगे। सभी बकाया रुपये देने की बात कहने लगे। पीटते हुए नवीन शुक्ला के चैंबर में ले गए। वहां अजय अग्निहोत्री व चार-पांच अन्य अधिवक्ता भी आ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि दबाव बनाकर माता-पिता को चैंबर में बुलाया गया। उनके पहुंचने पर तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। आशीष पांडेय ने पिता से जबरन पांच लाख रुपये लेने का कबूलनामा करवाया। इसकी सभी ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग भी की। मारपीट और बंधक बनाने की शिकायत करने पर झूठे एससी-एसटी और रेप के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशांक ने बताया किसी तरह वह माता-पिता के साथ बाहर निकले। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि शशांक की तहरीर पर छह नामजद व अन्य अज्ञात पर बंधक बनाने, मारपीट करने, धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, अधिवक्ता अजय अग्निहोत्री ने बताया कि शशांक प्रॉपर्टी का काम भी करता है। उसने कई अधिवक्ताओं से मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये लिए हैं जो अब वह लौटना नहीं चाहता। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed