फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fight between father and son, daughter in law said father in law does obscene acts, police found pistol on the

Auraiya: पिता-पुत्र के बीच हुई मारपीट, बहू बोली- ससुर करते हैं अश्लील हरकतें, पुलिस को मौके पर मिला तमंचा

Tue, 23 May 2023 02:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 May 2023 02:35 PM IST
सार

Auraiya News: दिबियापुर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र की बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद बहू ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि ससुर अश्लील हरकतें करने लगे हैं। शिकायत पर पहुंची पुलिस को मौके पर तमंचा मिला है।

विज्ञापन
Fight between father and son, daughter in law said father in law does obscene acts, police found pistol on the
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता पुत्र के बीच हुई मारपीट के बाद पुत्रवधू ने ससुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर एक तमंचा बरामद किया। हालांकि पिता के चोट होने पर पुलिस ने पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन

महिला के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। रविवार की रात 11 बजे एक गांव में पिता-पुत्र के बीच आपसी विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। पुत्र की पत्नी ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उसने कहा कि रात लगभग 11 बजे उसके ससुर शराब के नशे में पीड़िता के कमरे में बदनीयती से घुस आए। विरोध करने पर ससुर ने पीड़िता पर तमंचा लगा दिया। चिल्लाने पर पति आ गए तो पति के साथ मारपीट की गई। जान से मारने के उद्देश्य से गला दबा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र को शांतिभंग में चालान
थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि मौके पर मिले तमंचे की जांच कराई गई। वह तमंचा पूरी तरह से निष्क्रिय है। आपसी विवाद और मारपीट में पिता के चोटें आईं हैं। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुत्र का शांति भंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed