फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Female worker took money at health sub-centre, collected 2500 in name of delivery, caused chaos in department

Kannauj: स्वास्थ्य उपकेंद्र पर महिला कर्मी ने लिए रुपये, प्रसव के नाम पर 2500 वसूले…विभाग में मची खलबली

Sat, 31 Aug 2024 01:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 31 Aug 2024 01:59 PM IST
सार

Kannauj News: स्वास्थ्य केंद्र, गुरसहायगंज में महिला कर्मी के द्वारा प्रसव के नाम पर रुपये लेने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Female worker took money at health sub-centre, collected 2500 in name of delivery, caused chaos in department
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में गुरसहायगंज जीटी रोड चौराहा स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संचालित उपकेंद्र में रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इसमें प्रसव के लिए आई महिला के परिजनों से वहां तैनात महिला कर्मी ने रुपये मांगे हैं। रुपये लेते हुए किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।

विज्ञापन

गुरसहायगंज के ग्राम मलिकपुर निवासी जितेंद्र कुमार अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से जीटी रोड चौराहा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र बीती रात लगभग दो बजे पहुंचा। उसके साथ उसका भतीजा आलोक भी था। पत्नी को भर्ती करने के बाद वहां तैनात एक महिला कर्मी ने उसके भतीजे से 500 रुपये की मांग की।
विज्ञापन

उसने कहा कि हम मेहनत करेंगे 500 रुपये चाहिए। इसके बाद लगभग तीन बजे प्रसूता ने बालिका को जन्म दिया। भतीजे आलोक ने बताया कि सुबह होने पर वहां तैनात महिला कर्मी ने उससे तीन हजार रुपये की मांग की। जब उसने कहा कि मेरे पास पैसा नहीं है, तो वहां तैनात कर्मी नहीं मानी, तो वह अपने गांव वापस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप
वहां से पैसों का इंतजाम करके वापस लौटा, और उसने कहा कि वह दो हजार रुपये उधार लेकर आया है। 500 रुपये उसके पास पहले से हैं। उसने काफी आरजू मिन्नत की। इसके बाद महिला कर्मी ने 2500 रुपये ले लिए और जच्चा बच्चा को डिस्चार्ज कर दिया। बताया गया है कि पैसे के लेनदेन का किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं, उप केंद्र में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी पैसों या रिश्वत के लेनदेन की बात को नकार रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed