फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Father gets life imprisonment for misdeed with minor daughter in jalaun

नाबालिग बेटी संग दुष्कर्म में पिता को उम्रकैद, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के 20 दिन में आया फैसला

Tue, 11 Feb 2020 03:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Feb 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Father gets life imprisonment for misdeed with minor daughter in jalaun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
जालौन जिले के उरई में जिला जज पॉक्सो एक्ट गुलाम मुस्तफा ने कक्षा छह में पढ़ने वाली 12 वर्षीय बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले पिता को उम्रकैद की सजा और पचास हजार जुर्माना लगाया है। मामला दिसंबर 2019 में गोहन थाने का है।
विज्ञापन


बेटी के बाबा ने ही अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले में चार्जशीट दाखिल होने के 20 दिन के अंदर ही कोर्ट ने फैसला सुना दिया। अदालत ने दोषी पिता को मरते दम तक जेल में ही सजा काटने का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

मामला गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा छह की छात्रा ने अपने बाबा को बताया कि 10 दिसंबर 2019 की रात उसके पिता ने शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ गलत काम किया। इस घटना को छात्रा के कक्षा सात में पढ़ने वाले 13 वर्षीय बड़े भाई ने भी देखा था।

बेटी के मुताबिक, पिता करीब एक साल से लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। यह सुनते ही बाबा के होश उड़ गए और उन्होंने अपनी पौत्री के साथ थाने जाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर बाबा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद 21 जनवरी 2020 को मामले में चार्जशीट दाखिल की गई। जिसके 20 दिन के अंदर ही सोमवार को अपर जिला जज पॉक्सो एक्ट गुलाम मुस्तफा ने दोषी को आजीवन कारावास और पचास हजार रुपये की सजा सुनाई।

मामले की पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता लखनलाल निरंजन व सहायक शासकीय अधिवक्ता ब्रजराज सिंह राजपूत ने बताया कि अदालत ने त्वरित न्याय प्रक्रिया के तहत चार्जशीट दाखिल होने के 20 दिन के अंदर ही फैसला सुनाया है। साथ ही अदालत ने दोषी पिता पर पचास हजार अर्थदंड लगाते हुए मरते दम तक जेल में ही रहने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed