{"_id":"6a202c76155e0f7eb604bfec","slug":"fatehpur-student-falls-victim-to-cyber-fraud-of-1-16-lakh-after-being-lured-with-promise-of-double-returns-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: दोगुनी रकम का झांसा देकर छात्रा से 1.16 लाख की साइबर ठगी, टेलीग्राम पर लिंक भेजकर की गई धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: दोगुनी रकम का झांसा देकर छात्रा से 1.16 लाख की साइबर ठगी, टेलीग्राम पर लिंक भेजकर की गई धोखाधड़ी
Wed, 03 Jun 2026 07:01 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दोगुनी रकम लौटाने का लालच देकर साइबर ठगों ने छात्रा से एक लाख 16 हजार 601 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़िता ने साइबर पोर्टल और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के महेशपुर मठेठा निवासी शेर सिंह की पुत्री शालिनी सिंह स्नातक की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि 31 मई की शाम करीब पांच बजे उसके टेलीग्राम अकाउंट पर एक लिंक भेजा गया। इसमें जरूरतमंद छात्रों की मदद के नाम पर निवेश करने पर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया।
शुरुआत में छात्रा ने दो हजार रुपये निवेश किए। इसके बाद व्हाट्सएप पर संदेश आया कि योजना में जुड़ने के लिए पांच हजार रुपये और जमा करने होंगे। इस पर उसने तीन हजार रुपये और भेज दिए। छात्रा के अनुसार ठगों ने लगातार अधिक लाभ का लालच देकर 31 मई की शाम से दो जून की दोपहर तक अलग-अलग किस्तों में कुल एक लाख 16 हजार 601 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद ठगों ने 48,802 रुपये और मांगे।

शक होने पर छात्रा ने आगे भुगतान करने से इन्कार कर दिया। उसने साइबर पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बुधवार को थाने में भी तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।