फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Nursing home operator injected the girl, uproar over her death

Fatehpur: नर्सिंग होम संचालक ने बच्ची को लगाया इंजेक्शन, मौत से मचा कोहराम

Fri, 01 Aug 2025 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 01 Aug 2025 12:18 AM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में झोलाछाप के गलत इलाज के चलते मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
Fatehpur: Nursing home operator injected the girl, uproar over her death
बच्ची की फाइल फोटो व नर्सिंग होम में हंगामा काटते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्सिंग होम में संचालक के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची को कई घंटे बाद होश नहीं आ सका। बेहोश होने के करीब पांच घंटे बाद उसकी मौत हो गई। संचालक नर्सिंग होम छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने नर्सिंग होम के संचालक पर झोलाछाप होने का आरोप लगाया है। किशनपुर थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव निवासी रामबाबू निषाद ने बताया कि पुत्री पारुल निषाद (06) की बुधवार रात अचानक बुखार आने से हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे वह बच्ची को लेकर रक्षपालपुर स्थित सिंह नर्सिंग होम पहुंचा। नर्सिंग होम संचालक ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। उसके बाद घर भेज दिया और बोला कि तीन घंटे बाद होश आ जाएगा। तीन घंटे बाद होश न आने पर परिजनों ने संचालक से संपर्क किया। उसने दो घंटे बाद होश आने की बात कही। दो घंटे बीतने के बाद भी होश न आने पर संचालक ने नर्सिंग होम बुलाया। वह लोग सुबह 10 बजे नर्सिंग होम पहुंचे। जहां संचालक नहीं था। दूसरे कर्मी ने बच्ची को कहीं और दिखाने की बात कही। नर्सिंग होम के गेट पर ही बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। बाकी कर्मी भी नर्सिंग होम से भाग निकले। हादसे से मां संतरानी देवी का हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरि ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए विजयीपुर एमओआईसी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed