फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Order issued for an FIR regarding fraud in the recognition and management of a degree college

Fatehpur News: डिग्री कॉलेज की मान्यता और प्रबंधन में फर्जीवाड़े पर प्राथमिकी का आदेश

Sun, 18 Oct 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Order issued for an FIR regarding fraud in the recognition and management of a degree college
फतेहपुर। हथगाम स्थित ठाकुर जयनरायन सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज की मान्यता और प्रबंधन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में अदालत ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना कराने का आदेश दिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस से भी पहले शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) कोर्ट संख्या-एक ने 15 अक्तूबर को संजय सिंह के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई कर थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही दर्ज प्राथमिकी की प्रति एक सप्ताह के भीतर न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

प्रार्थी संजय सिंह ने बाबू युगराज सिंह सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित डिग्री कॉलेज की मान्यता और प्रबंधन से जुड़े दस्तावेजों में अनियमितताओं के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि संस्था को कहीं ट्रस्ट अधिनियम, 1882 तो कहीं सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत दर्शाया गया। इससे अलग-अलग महाविद्यालयों के संचालन और मान्यता की प्रक्रिया में संबंधित संस्थाओं को गुमराह किए जाने की आशंका जताई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed