{"_id":"6ad471bf4281418fa30e37fc","slug":"fatehpur-farmer-found-hanging-family-accuses-police-of-harassment-co-assures-an-investigation-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: किसान का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, सीओ ने जांच का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: किसान का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, सीओ ने जांच का दिया भरोसा
Sun, 18 Oct 2026 12:45 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:45 PM IST
सार
Fatehpur News: मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं गांव में रविवार को किसान का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने स्थानीय दरोगा और पुलिसकर्मियों पर मानसिक प्रताड़ना व गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी से कार्रवाई की मांग करते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
फतेहपुर जिले में घर के बरामदे में किसान झुराखन पासवान (48) का रविवार को शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने क्षेत्र के दरोगा व पुलिस कर्मियों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज होने के आरोप में किसान को पुलिस थाने बुला रही थी। दरवाजे आकर पुलिस गाली-गलौज और धमकी दी थी। रविवार सुबह नौ बजे थाने जाने से पहले ही मजदूर फंदे से लटक गया।
विज्ञापन
घटना मलवां थाने के कोराईं की गांव की है। झुराखन के पुत्र रामू की वरीक्षा 15 अक्तूबर को थी। वरीक्षा के समय उसने अपने पिता से रिश्तेदारों के रुकने के लिए जगह मांगी थी। इसे लेकर परिवार में विवाद हुआ। विवाद के बाद परिवार के ही एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत की थी। बेटे रामू ने बताया कि शिकायत के बाद लगातार पुलिस दरवाजे आती और पिता को खोजती। गाली-गलौज कर दुष्कर्म की प्राथमिकी में पिता को आरोपी होना बताती।
विज्ञापन
Trending Videos
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस की प्रताड़ना के चलते घर के बरामदे में रस्सी के फंदे से पिता रविवार भोर लटक गए। परिजन की सुबह नींद खुली। पिता को लटका देखकर थाने गए। आरोप है कि थाने में फिर गाली गलौज कर उन्हें भगा दिया। बाद में पुलिस आई। नाराज परिजन ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। करीब साढ़े 10 बजे सीओ सिटी गौरव शर्मा पहुंचे। सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी ने घटना की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।