{"_id":"6ad3d763d63c0c12b407e31c","slug":"dpro-files-fir-against-congress-leader-and-advocate-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164729-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डीपीआरओ ने कांग्रेस नेता और अधिवक्ता पर दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डीपीआरओ ने कांग्रेस नेता और अधिवक्ता पर दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास भवन में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश के मामले में नया मोड़ आ गया है। डीपीआरओ रामशंकर वर्मा ने कांग्रेस नेता अजय प्रताप सिंह उर्फ जब्बर सिंह और अधिवक्ता त्रितोष गुप्ता के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। शनिवार को उन्होंने विवेचक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नियमानुसार विवेचना की जाएगी।
गाजीपुर कस्बे के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जब्बर सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय में पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की गई थी। उनका आरोप था कि वर्तमान प्रधान विक्रम सिंह ने वित्तीय अनियमितता की है। जांच में दोषी पाए जाने के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। जब्बर सिंह ने डीपीआरओ पर भी मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
डीपीआरओ रामशंकर वर्मा ने बताया कि उनकी ओर से विवेचक को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी में कार्रवाई न करने का अनुरोध किया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की विवेचना की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीपीआरओ की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं आई है।
विज्ञापन
महिला कर्मचारियों के सामने अभद्रता का आरोप
डीपीआरओ की ओर से दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि जब्बर सिंह नशे की हालत में कार्यालय पहुंचे थे और प्रधान को पद से हटाने का आदेश जारी करने की जिद कर रहे थे। समझाने पर वह वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा कमरे में पहुंचे। आरोप है कि अधिवक्ता त्रितोष गुप्ता के उकसाने पर उन्होंने महिला कर्मचारियों के सामने अपशब्द कहे और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रदर्शन किया। प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटनाक्रम का वीडियो बनवाने के लिए त्रितोष गुप्ता ने एक साथी को पहले से लगाया था। डीपीआरओ ने घटना को सुनियोजित बताते हुए दोनों के खिलाफ शिकायत की। त्रितोष गुप्ता चक इटौली ग्राम पंचायत में गबन के मामले में शिकायतकर्ता भी हैं।