{"_id":"63a45046b00b54096c0e2991","slug":"fatehpur-misdeed-victim-returning-from-court-beaten-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: कोर्ट से लौट रही दुष्कर्म पीड़िता को पीटा, मुकदमा वापस नहीं लेने पर दी हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: कोर्ट से लौट रही दुष्कर्म पीड़िता को पीटा, मुकदमा वापस नहीं लेने पर दी हत्या की धमकी
Thu, 22 Dec 2022 06:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:13 PM IST
सार
दुष्कर्म पीड़िता युवती ने खागा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 15 दिसंबर की शाम फतेहपुर से मुकदमे की तारीख लेकर घर आ रही थी। तभी आरोपी ने उससे गाली-गलौज करते हुए दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। साथ ही मारपीट भी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोर्ट से लौट रही दुष्कर्म पीड़िता को पीटकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने खागा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 15 दिसंबर की शाम फतेहपुर से मुकदमे की तारीख लेकर घर आ रही थी।
विज्ञापन
खागा रोडवेज बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का प्रेमनगर निवासी शाहिद शेख पहुंचा। वह उससे गाली-गलौज करने लगा। उसके खिलाफ दाखिल दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। मुकदमा वापस नहीं लेने पर हत्या कर शव गायब करने की बात कही। उसने गाली गलौज का विरोध किया तो पीटा।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। लोगों के बीच-बचाव पर वह भाग निकला। इस दौरान बस आने पर घर चली गई। घर में परिवार को आपबीती बताई। युवती परिजनों के साथ बुधवार कोतवाली पहुंची। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन