फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: FIR against 14 people including women for pelting stones and firing on police

Fatehpur: पुलिस पर पथराव व फायरिंग में महिलाओं समेत 14 पर एफआईआर, दो सिपाही हुए थे घायल

Sun, 27 Oct 2024 08:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Oct 2024 08:59 PM IST
सार

Fatehpur News: पुलिस पर पथराव व फायरिंग में महिलाओं समेत 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पथराव में दो सिपाही घायल हुए थे। एक आरोपी पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Fatehpur: FIR against 14 people including women for pelting stones and firing on police
जहानाबाद थाने में आरोपी संतुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद थाना क्षेत्र के नोनारा कंजरनडेरा में पुलिस टीमों पर पथराव और फायरिंग के मामले में दो नामजद समेत 14 महिला व पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फायरिंग में घायल महिला को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा ओवरब्रिज पर 15 जुलाई को बाइक सवार फौजी विमल सिंह की पत्नी मोहिनी से चेन लूट हुई थी।

विज्ञापन


घटना की जांच के दौरान लूट में जहानाबाद नोनारा कंजरनडेरा गांव के धर्मेंद्र और शिवा की संलिप्तता पता चली थी। दोनों की धरपकड़ के लिए इंटेलीजेंस विंग प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी, कल्यानपुर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा व जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह समेत 23 पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम शनिवार रात नोनारा डेरा पहुंची थी। वहां आरोपी धर्मेंद्र ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। अरुण कुमार ने एफआईआर में बताया कि धर्मेंद्र की गोली गांव में मायके आई मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ थाना के पीरतीपुर निवासी रवीना पत्नी कल्लू आदिवासी को लगी।

विज्ञापन

रवीना घायल हो गई। इसी दौरान गांव के संतुवा समेत 10 से 12 पुरुष, महिलाओं ने पुलिस पर लाठी-डंडा, बांका, सरिया से हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की, इस दौरान आरोपी धर्मेंद्र भाग निकलने में कामयाब हो गया। ग्रामीणों के हमले से सिपाही विवेक कुमार व रामसिंह पटेल घायल हो गए। मौके से संतुआ को पकड़ा गया। उसके पास से एक बांका व दो कारतूस के खोखे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा और आरोपी को भगाने में सहयोग का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी संतुआ को जेल भेजा है।
 
विज्ञापन

गांव में सन्नाटा, कई घरों पर लटके ताले
पुलिस पर हमले के बाद से ही रात में ही कई गांव के लोग भाग निकले। गांव में रविवार को सन्नाटा पसरा दिखा। पुलिस ने गांव के कई लोगों को जांच में शामिल किया है। गिरफ्तारी की दहशत में ग्रामीण गांव में छिपकर रह रहे हैं। कई घरों पर ताले लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed