फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Locked toilet, filth, and irregularities found in the Mid-Day Meal (MDM) scheme.

Fatehpur News: शौचालय में ताला, गंदगी और एमडीएम में मिलीं खामियां

Mon, 21 Sep 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Locked toilet, filth, and irregularities found in the Mid-Day Meal (MDM) scheme.
फोटो-19-बहुआ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गौरी का निरीक्षण करतीं बीएसए। स्रोत: स्वयं
फतेहपुर। बहुआ विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गौरी, असोथर के प्राथमिक विद्यालय बंधवा, प्राथमिक विद्यालय मिलकिन डेरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कोर्स कनक और जूनियर विद्यालय कोर्स कनक प्रथम का बीएसए प्रिंसी मौर्य ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं शौचालय में ताला बंद मिला तो कहीं सफाई व्यवस्था बदहाल थी। पठन-पाठन, समाचार पत्र, एमडीएम और अभिलेखों में भी कमियां मिलीं। बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापकों और कर्मचारियों से सात दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय गौरी में छात्रों से खुलवाया शौचालय का ताला
कंपोजिट विद्यालय गौरी में शौचालय में ताला बंद मिला। बीएसए के निर्देश पर छात्रों से ताला खुलवाया गया। विद्यालय में छात्रों को समाचार पत्र नहीं पढ़ाया जाता मिला। कक्षा की छत पर लगाने के बजाय पंखा दीवार पर लगा था। स्मार्ट क्लास में इंटरनेट की समस्या मिली। दिव्यांग शौचालय का इस्तेमाल नहीं हो रहा था। सफाई व्यवस्था भी बदहाल थी। कक्षा दो के छात्र-छात्राएं पूछे गए प्रश्नों का जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


बंधवा में फल वितरण नहीं, शैक्षिक स्तर भी मिला कमजोर
प्राथमिक विद्यालय बंधवा में सुबह 9:30 बजे तक एमडीएम के तहत फल का वितरण नहीं किया गया था। छात्रों को समाचार पत्र भी नहीं पढ़ाया जा रहा था। छात्रों ने खेल सामग्री नहीं मिलने की बात बताई। प्रार्थना के बाद ज्ञानोदय गतिविधि भी नहीं कराई जाती मिली। विद्यालय का शैक्षिक स्तर न्यून मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलकिन डेरा में शिक्षामित्र अनुपस्थित, रसोई में गंदगी
प्राथमिक विद्यालय मिलकिन डेरा में शिक्षामित्र सीमा देवी बिना पूर्व अवकाश के अनुपस्थित मिलीं। कक्षाओं में बल्ब और पंखे नहीं लगे थे। शैक्षिक स्तर अत्यधिक न्यून पाया गया। रसोईघर में सामग्री का रखरखाव बेहद गंदा मिला। शौचालय की स्थिति भी खराब थी।

कोर्स कनक में उपस्थिति और पंजिका में मिला अंतर
जूनियर विद्यालय कोर्स कनक में अनुदेशक मनोज कुमार अनुपस्थित मिले। शौचालय और विद्यालय परिसर में अत्यधिक गंदगी मिली। एमडीएम पंजिका में तीन दिनों की छात्र उपस्थिति 117, 110 और 126 दर्ज थी, जबकि निरीक्षण के दौरान मात्र 82 छात्र उपस्थित मिले। फल का वितरण भी नहीं कराया गया था।


कोर्स कनक प्रथम में ईसीसी एजूकेटर भी मिलीं अनुपस्थित
उच्च प्राथमिक विद्यालय कोर्स कनक प्रथम में ईसीसी एजूकेटर सोनल सिंह अनुपस्थित मिलीं। मेन्यू के अनुसार बनी सब्जी की मौके पर सब्जी की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। कंपोजिट ग्रांट की पंजिका भी उपलब्ध नहीं थी।

फोटो-19-बहुआ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गौरी का निरीक्षण करतीं बीएसए। स्रोत: स्वयं

फोटो-19-बहुआ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गौरी का निरीक्षण करतीं बीएसए। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed