{"_id":"674d5a717289b8c4170e90ca","slug":"fatehpur-fight-between-two-parties-over-land-dispute-attempt-to-strip-woman-report-filed-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला को निर्वस्त्र करने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला को निर्वस्त्र करने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 02 Dec 2024 12:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:33 PM IST
सार
Fatehpur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को निर्वस्त्र करने की कोशिश की गई। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
फतेहपुर जिले के थरियांव में जमीन के विवाद में एक महिला को विरोधियों ने जमकर पीट दिया। मारपीट के दौरान महिला को निवस्त्र करने की भी कोशिश की गई। पीड़ित महिला ने कई लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थरियांव थाना क्षेत्र के जीटी रोड निवासिनी हीरामनी पत्नी स्वर्गीय राजू सविता ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि भारतपुर मोड़ नेशनल हाईवे पर एक प्लाट खरीदा था।
प्लाट में नींव भरने के लिए महिला गई हुई थी। उसी समय थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो-तीन युवक महिलाओं के साथ आए और नींव भरने का विरोध करते हुए गाली गलौज करने लगे। लाठी डंडों से महिला को जमकर मारा पीटा व निर्वस्त्र करने की कोशिश की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।