{"_id":"6a9e479840ca4dbc5c0955cd","slug":"fatehpur-distressed-over-not-receiving-money-a-differently-abled-person-took-their-own-life-by-hanging-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: रुपए न मिलने से परेशान दिव्यांग ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: रुपए न मिलने से परेशान दिव्यांग ने फंदे से लटक कर दी जान
Mon, 07 Sep 2026 10:43 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी उमेश उर्फ नीलू सिंह कछवाह( 48) का दुर्गा मंदिर बाग के पास सोमवार सुबह शव फंदे लटका मिला। वह अविवाहित और एक आंख व एक हाथ से दिव्यांग थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह भोर में वह बिना किसी को बताए घर से निकले थे। गांव किनारे ग्रामीणों ने दुर्गा मंदिर बाग के पास पीपल के पेड़ के पर गमछे के फंदे से शव लटका देखा।
छोटे भाई सुनील ने बताया कि नीलू अपने हिस्से की खेत बेचकर अपनी बुआ के घर चले गए थे। उन्होंने जमीन बिक्री से मिले रुपये बुआ को दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी बुआ से पैसे वापस न किए जाने के कारण नीलू तनाव में थे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि मौके की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।