{"_id":"6440f4a44b33239fff014e65","slug":"fatehpur-crime-youth-strangled-to-death-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Crime: घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Crime: घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 20 Apr 2023 01:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:46 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर में घर के बाहर सो रहे युवक की बुधवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला आशनाई से जुड़ा लग रहा है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कुवंरपुर मजरे कूंधन गांव का है। गांव निवासी जसवंत यादव (35) अविवाहित था।
विज्ञापन
वह शराब का लती था। वह रात को घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। करीब रात 11 बजे दो हमलावर पहुंचे। धारदार हथियार से जसवंत पर सोते समय ताबड़तोड़ वार किए। गला भी रेत दिया। चीखते हुए जान बचाकर जसवंत घर से भागा। करीब 15 मीटर दूर चाचा रामप्यारे के दरवाजे पर दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक दो हमलावर भागते देखे गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस पुरानी रंजिश और आशनाई के बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन