फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहपुर ब्लास्ट: सिलिंडर, बैटरी या बारूद? भरभराकर गिरी दो मंजिला छत; मलबे से निकलीं पांच लाशें, देखें तस्वीरें

Tue, 29 Sep 2026 09:08 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 29 Sep 2026 09:08 AM IST
सार

Fatehpur News: मलवां कस्बे में सोमवार शाम फल कारोबारी सुरेश गुप्ता के दो मंजिला मकान में गैस पाइप रिसाव के बाद हुए जोरदार धमाके में चार भाइयों समेत पांच की दर्दनाक मौत हो गई। धमाके की तीव्रता इतनी भयानक थी कि दूसरी मंजिल की आरसीसी छत भरभराकर नीचे आ गिरी। 

विज्ञापन
Fatehpur Blast batteries suspected to have exploded along with cylinder police investigating SDRF team arrives
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala

फतेहपुर जिले के मलवां कस्बे में भूतल पर खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर फटने के बाद दूसरी मंजिल की आरसीसी छत भरभराकर ढहने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। मौके की स्थिति देखकर लोगों को यह बात समझ में नहीं आ रही कि नीचे हुए धमाके का असर दूसरी मंजिल की छत तक इतना ज्यादा कैसे पहुंचा। मलबा हटने के बाद मंगलवार तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।







पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय मकान के निचले हिस्से में खाना बनाया जा रहा था। धमाके के बाद दूसरी मंजिल की करीब 30 फीट लंबी और 20 फीट चौड़ी छत ढह गई। बताया जा रहा है कि इस छत का निर्माण हाल में कराया गया था। छत पर सोलर पैनल लगे हैं और उनकी चार लिथियम बैटरियां भी दूसरी मंजिल पर रखी थीं। इसी हिस्से में आलोक और उसका भाई सूरज गुप्ता रहते हैं।

Fatehpur Blast batteries suspected to have exploded along with cylinder police investigating SDRF team arrives
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala

आतिशबाजी के कारोबार से जुड़े होने की चर्चा
मौके पर दूसरी मंजिल की छत पूरी तरह ढही मिली, जबकि नीचे की छत सही सलामत बताई जा रही है। नीचे की दीवारों और दरवाजों को नुकसान पहुंचने के साथ आग लगने के निशान भी मिले हैं। ऐसे में सोलर पैनल की बैटरियों समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। ग्रामीणों में गृहस्वामी सुरेश गुप्ता के आतिशबाजी के कारोबार से जुड़े होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि वह दीपावली के समय आतिशबाजी खरीदकर बेचते हैं।

Fatehpur Blast batteries suspected to have exploded along with cylinder police investigating SDRF team arrives
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala

बारूद जैसी कोई बात सामने नहीं आई
पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं घर में आतिशबाजी तो नहीं रखी थी।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया रसोई गैस सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है। खाना नीचे बनाया जा रहा था। हालांकि धमाके के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं। मलबा हटने और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मौके पर बारूद जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehpur Blast batteries suspected to have exploded along with cylinder police investigating SDRF team arrives
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala

ऐसे बढ़ी रेस्क्यू की कार्रवाई

  • 5:15 बजे शाम को सिलिंडर में आग लगने से हादसा।
  • 5:40 बजे शाम को 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची।
  • 6:15 बजे शाम को ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया।
  • 6:40 बजे शाम को दमकल की गाड़ियां पहुंचीं।
  • 6:55 बजे शाम को एसडीएम, बिंदकी सीओ और सदर सीओ पहुंचे।
  • 7:00 बजे काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मौके पर पहुंची।
  • 7:10 बजे डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे।
  • 8:10 बजे रात को डीएम और एसपी मेडिकल कॉलेज में घायलों का हाल जानने पहुंचे।
  • 10:00 बजे रात को एसडीआरएफ मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची।
विज्ञापन
Fatehpur Blast batteries suspected to have exploded along with cylinder police investigating SDRF team arrives
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala

लखनऊ से एसडीआरएफ पहुंची, मलबा हटने के बाद होगी हादसे की पुष्टि
हादसे की सूचना के बाद सोमवार रात करीब 10 बजे लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। एडीएम विनय पांडेय भी रात में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मलबा हटने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed