{"_id":"670f52c444ff748c8201b4bc","slug":"fatehpur-accident-car-rams-into-parked-trailer-two-dead-and-one-injured-police-kept-the-bodies-in-mortuary-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: खड़े ट्राला में घुसी कार, दो की मौत और एक घायल, पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: खड़े ट्राला में घुसी कार, दो की मौत और एक घायल, पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया
Wed, 16 Oct 2024 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:21 AM IST
सार
Fatehpur News: चौडगरा कस्बे में दर्दनाक हादसे में बोलेनो कार खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Fatehpur road accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर बड़ौरी टोल के पास बुधवार सुबह कानपुर की तरफ से आ रही बोलेनो कार खड़े ट्राला में घुस गई। कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरे को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक मनोज शुक्ला (65) निवासी ग्वाल मैदान कन्नौज, अविनाश चंद दुबे (64) निवासी भगवान मकरंद नगर युसुफपुर कन्नौज की आधार कार्ड से पहचान की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी हाउस फतेहपुर भेजा है। वहीं, घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन