{"_id":"5be11d9fbdec2269b262eed7","slug":"fast-speed-bike-crashes-two-passers-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक ने 2 राहगीरों को रौंदा, 1 की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक ने 2 राहगीरों को रौंदा, 1 की मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के सरेहरी के पास तेज रफ्तार बाइक ने दो लोगों को भीषण टक्कर मार दी, जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बाइक सहित फरार हो गया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के सरेहरी निवासी मुंशीलाल पुत्र नत्था और रामनाथ पुत्र कल्लू सोमवार दोपहर खेत पर पानी लगाने गए। जहां से रात करीब 8 बजे खाना खाने घर जा रहे थे। सरेहरी में ईंट भट्ठे के पास पीछे से आरहे तेज़ रफ़्तार बाइक ने दोनों को भीषण टक्कर मार दी। जिससे मुंशीलाल (48) पुत्र नत्था की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और साथ में रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास लोगों ने यूपी 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामनाथ को बेंहदर सीएचसी पर भर्ती कराया। मुंशीलाल खेती किसानी कर परिवार का भरणपोषण करता था। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी के अलावा पांच बच्चे हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल है।