फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन डिजाइनर सुजाता को लीडरशिप अवार्ड, एक्ट्रेस सोहा अली खान ने किया सम्मानित

Sat, 10 Nov 2018 09:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Nov 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
Fashion Designer Sujata won Leadership Award
डेमो पिक
फैशन डिजाइनर सुजाता गुप्ता को बेंगलुरु में आयोजित इंडिया लीडरशिप अवार्ड 2018 कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। समारोह में उनको बेस्ट इंडियन एथनिक डिजाइनर इन उत्तर प्रदेश के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें अभिनेत्री सोहा अली खान ने दिया। इस कैटगिरी में सम्मान पाने वाली कानपुर की सुजाता यूपी की इकलौती डिजाइनर हैं।
Fashion Designer Sujata won Leadership Award
डेमो पिक
वह भारतीय पारंपरिक कपड़ों को खास तौर पर डिजाइन करती हैं। सुजाता ने बताया कि पिछले माह बंगलूरू में इस अवार्ड समारोह का आयोजन हुआ था। इसमें देशभर के 564 डिजाइनरों ने भाग लिया था। इनमें 64 डिजाइनरों को शार्टलिस्ट किया गया था।
 
Fashion Designer Sujata won Leadership Award
डेमो पिक
इसके बाद उन्हें अलग-अलग कैटगिरी में अवार्ड दिए गए। मार्केट रिसर्च, डिजाइन आदि के आधार पर डिजाइनरों का चयन हुआ था। सुजाता की डिजाइन को समारोह में काफी पसंद किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Designer Sujata won Leadership Award
डेमो पिक
घर से शुरू किया था काम
सुजाता बताती हैं कि फैशन डिजानिंग के क्षेत्र में हमेशा से उनकी रुचि रही है। इसी के चलते उन्होंने दस साल पहले स्वरूप नगर स्थित अपने घर से ही यह काम शुरू किया। उन्होंने एक ऑनलाइन साइट भी बनाई जिससे वह अपने डिजाइनर कपड़ों को बेचती थी। लोगों को उनके डिजाइन किए हुए कपड़े काफी पसंद आने लगे और धीरे- धीरे देश से लेकर विदेश तक उनका कारोबार चल पड़ा।
 
विज्ञापन
Fashion Designer Sujata won Leadership Award
डेमो पिक
हॉन्ग कॉन्ग में लगाई प्रदर्शनी
अपने डिजाइनर कपड़ों की प्रदर्शनी सुजाता दो बार हॉन्ग कॉन्ग में लगा चुकी हैं। सन 2012 और 2016 में उनकी ओर से यह प्रदर्शनी लगाई गई थी। वह बताती हैं कि विदेशों में लोगों को भारतीय पारंपरिक डिजाइन व कपड़े खूब पसंद आते हैं। उनकी ओर से लगाई गई प्रदर्शनी लोगों को इतनी पसंद आई कि आज भी वह स्पेशल ऑर्डर देकर कपड़े बनवाते हैं। सुजाता अपने इंडियन डिजाइनर कपड़े एक्सपोर्ट भी करती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed