फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘लव मी इंडिया’ लाइव सिंगिंग रियलिटी शो का पहला फाइनलिस्ट बना कानपुर का अनुराग

Sat, 10 Nov 2018 01:56 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Nov 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
Anurag verma from Kanpur becomes the first finalist of Live Singing reality show Love Me India
डेमो पिक
कानपुर के अनुराग वर्मा ने एंड टीवी के मशहूर लाइव सिंगिंग रियलिटी शो ‘लव मी इंडिया’ के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हाल ही में इस शो के दिवाली सेलिब्रेशन हफ्ते में प्रतियोगियों को मुकाबला करने का मौका मिला था।

 
Anurag verma from Kanpur becomes the first finalist of Live Singing reality show Love Me India
डेमो पिक

ग्रैंड फिनाले के लिए पहला फाइनलिस्ट बनने के लिए सबसे बेहतर पर्फार्मेंस दिया, उन्होंने 'ईना मीना डीका' गीत गाकर अनुराग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ऐसा कहा जाता है कि जब मुकाबला कठिन होता है तो मुकाबला करने वाला तेजी से आगे बढ़ता रहता है। ऐसा ही कुछ ये प्रतियोगी भी अपने सपने को पूरा करने और अपनी किस्मत बदलने के लिए मंच पर जाने से पहले कर रहे हैं। अनुराग की कोशिश की तारीफ करते हुए सिंगर हिमेश रेशमिया ने कहा कि 'लव मी इंडिया' शो ने शुरुआत से ही प्रतियोगियों को अनगिनत मौके दिए हैं। 

Anurag verma from Kanpur becomes the first finalist of Live Singing reality show Love Me India
डेमो पिक

वहीं अनुराग को पूरी उम्मीद है कि विनर वही होंगे। अनुराग अपने परिजनों के साथ इन दिनों मुंबई में हैं। अनुराग किशोर कुमार जैसा प्ले बैक सिंगर बनना चाहते हैं। कानपुर, दामोदर नगर निवासी अनुराग वर्मा की उम्र 11 साल है। इससे पहले अनुराग सारे गा मा पा, इंडिया वाइस किड्स, राइजिंग स्टार रियलिटी शो में भी भाग ले चुके हैं। 22 सितंबर से शुरू हुई लव मी इंडिया रियलिटी शो का सीधा प्रसारण शनिवार और रविवार को एंड टीवी पर होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag verma from Kanpur becomes the first finalist of Live Singing reality show Love Me India
डेमो पिक

भारत के नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट जोन के 48 प्रतिभागियों में से 10 बच्चे टॉप-10 राउंड में पहुंचे थे। शो में जज के तौर पर ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’ और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ फिल्म के गीतों से तहलका मचाने वाली प्लेबैक सिंगर नेहा भसीन, हाई रेटेड गबरू गुरु रंधावा, सिंगर-कंपोजर हिमेश रेशमिया हैं।

विज्ञापन
Anurag verma from Kanpur becomes the first finalist of Live Singing reality show Love Me India
डेमो पिक
इसके अलावा चारों जोन के अलग-अलग कैप्टन हैं जिनमें वेस्ट जोन का नेतृत्व अभिजीत सावंत, ‘गुलाबो’ सिंगर अनुषा मानी साउथ जोन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। ईस्ट जोन की कैप्टन भूमि त्रिवेदी हैं जबकि नॉर्थ जोन की कप्तानी एक्टर-सिंगर नवराज हंस कर रहे हैं। अनुराग के कैप्टन नवराज हंस ही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed