Farrukhabad: गंगा नहा रहे तीन दोस्तों की डूबने से मौत, करीब ढाई घंटे में मिले तीनों के शव
यूपी के फर्रुखाबाद में गंगा नहाने गए तीन दोस्तों की डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में भोजपुर गंगा घाट पर नहाने गए चार दोस्तों में तीन गहरे पानी में डूब कर लापता हो गए। दोस्तों को डूबता देख युवक चिल्लाने लगा। ग्रामीणों ने गंगा में कूदकर खोजबीन की। मौके पर दो गांव के लोगों की भीड़ लग गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। करीब ढाई घंटे में तीनों शव बरामद हो गए। परिजन शव घर ले गए।
थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर रुस्तमपुर निवासी उजैव (19) पुत्र इरशाद गांव के ही दोस्त जोहेब अली (15) पुत्र शाहिद अली, अशरफ (11) पुत्र आशिफ व समीर (17) पुत्र सगीर के साथ मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गंगा नहाने के लिए भोजपुर गांव स्थित घाट पर गए थे। राजा भोज के किले के सामने घाट पर उजैव, जोहेब व अशरफ ने नहाने के लिए गंगा में छलांग लगाई। समीर कपड़े उतार रहा था। तभी गंगा नहा रहे उजैव, जोहेब व अशरफ गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे।
साथियों को डूबता देख समीर उन्हें बचाने की गुहार लगाकर चिल्लाने लगा। मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीण उन्हें बचाने को गंगा में कूद गए। समीर ने फोन कर साथियों के परिजनों को सूचना दी। इस पर शेखपुर व भोजपुर गांव के ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर भोजपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। खोजबीन कर रहे ग्रामीणों ने करीब साढ़े 12 बजे अशरफ व जोहेब को गंगा से निकाला। इस पर परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।